भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अटल चौक पर दीपोत्सव एवं पुष्पांजलि
अररिया 24 दिसम्बर(हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम अटल चौक में उनके तेल चित्र के समक्ष दीपोत्सव एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री आकाश राज, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर, भाजपा नेता अजय कुमार झा सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। सभी उपस्थितजनों ने अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर