बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को दी बधाई
भागलपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बिहार बीजेपी की प्रवक्ता डॉ प्रीति शेखर ने बुधवार को कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते आज का दिन गौरवानवित करने वाला दिन है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव एवं विजय चौधरी को बधाई देते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नीतीश कुमार के विकास योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। एनडीए की नई सरकार बिहार में विकास की नई गाथा लिखेगी और जो विकास योजनाओं का खाका नीतीश कुमार ने तैयार किया था, नई सरकार उसकी मजबूती से धरातल पर लाकर विकसित बिहार बनाने का कार्य करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर