बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म जयंती को लेकर सफाई अभियान
भागलपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत निरंकारी मंडल के सदस्यों द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मजयंती के उपलक्ष्य पर सत्यगुरु माता सुदिक्षा जी महराज के निर्देश पर प्रोजेक्ट अमृत भारत के तहत रविवार को साफ सफाई अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही एक घंटे का सत्संग नमामि गंगा घाट पर किया गया।
इस मौके नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, वैभव मार्केट के डायरेक्टर हेमन्त कुमार, संत निरंकारी मंडल के प्रमुख दिनेश मंडल, एकाउंटेंट दशरथ, राजेश, शिव मालाकार, शशि भूषण उर्फ मुन्ना सहित लगभग तीन सौ से भी अधिक सेवा दल के जवानों एवं बहनों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर