प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 


भागलपुर, 27 सितंबर (हि.स.)।

भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के तत्वावधान में सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगाकोठी, चंपानगर, भागलपुर में आयोजित तीन दिवसीय 37वीं प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का कार्यक्रम रविवार को प्रातः स्मरण के साथ गरिमापूर्ण ढंग से प्रारंभ हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेलकूद शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और हृदय को मजबूत रखता है। नियमित खेलने से शरीर की कार्य क्षमता और ऊर्जा बढ़ती है।

खेल से ध्यान केंद्रित रहता है और सोचने की शक्ति में सुधार होता है। प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम शिशु वर्ग (बहन) गोला फेंक: राजगीर की किरण मुंडा ने प्रथम, गयाजी की दिव्या रानी ने द्वितीय और बांका की रानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग (भैया) गोला फेंक: भागवत नगर (पटना) के आदर्श प्रथम, औरंगाबाद के अनुराग द्वितीय और मुंगेर के आदर्श भारती तृतीय स्थान पर रहे।

बाल वर्ग (बहन) गोला फेंक: सादीपुर (मुंगेर) की साक्षी नयन ने प्रथम, पुरानीगंज (मुंगेर) की वनिका रत्नम ने द्वितीय और गयाजी की कृति राज ने तृतीय स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग (बहन) 3000 मीटर दौड़: भागवत नगर (पटना) की वैष्णवी प्रथम, मुंगेर की माही द्वितीय और मर्चा-मर्ची (पटना) की स्नेहा तृतीय रहीं। किशोर वर्ग (भैया) 3000 मीटर दौड़: बांका के मानस प्रथम, गयाजी के उत्सव द्वितीय और नरगाकोठी (भागलपुर) के आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। तरुण वर्ग (भैया) 3000 मीटर दौड़: राजगीर के सत्यम प्रथम, मुंगेर के आयुष द्वितीय और औरंगाबाद के अनिरुद्ध तृतीय स्थान पर रहे। तरुण वर्ग (बहन) 3000 मीटर दौड़: औरंगाबाद की आरती प्रथम, मुंगेर की अंजलि द्वितीय और राजगीर की संस्कृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग (भैया) लंबी कूद: मर्चा-मर्ची (पटना) के विनीत प्रथम, गयाजी के सत्यम द्वितीय और रजौली के रिषु तृतीय स्थान पर रहे।

तरुण वर्ग (बहन) 100 मीटर दौड़: मुंगेर की रिया कुमारी प्रथम, औरंगाबाद की रिया द्वितीय और राजगीर की अंकिता तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कृत हुईं। आयोजकों ने बताया कि कई खेल विधाओं में अभी हिट्स (प्रारंभिक दौर) के मुकाबले हुए हैं, जिनके फाइनल मुकाबले 28 और 29 सितंबर को खेले जाएंगे। इस अवसर पर विभाग निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद, उमाशंकर पोद्दार, धरणीकांत पांडेय, सतीश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, परमेश्वर कुमार, लालबाबू प्रसाद, गंगा चौधरी, सुमन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, ममता जायसवाल, अभिनंदन सिंह, डॉ. संजीव झा, राकेश पांडेय, शंभू कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र किशोर राय, सुमित रौशन, दीपक कुमार झा, शशि भूषण मिश्र, शांतनु आनंद, सागर कुमार, आभाष कुमार, रिंकू कयाल और पूजा कुमारी सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी भैया-बहन एवं संरक्षक आचार्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर