पार्षदों के हंगामे के कारण छपरा नगर निगम की बोर्ड बैठक स्थगित : मेयर
सारण, 22 जुलाई (हि.स.)। छपरा नगर निगम सभागार में बुधवार को आहूत साधारण बोर्ड की बैठक पार्षदों के हंगामे और गतिरोध के कारण बिना किसी नतीजे के स्थगित हो गई। मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उपमेयर रागिनी कुमारी एवं नगर आयुक्त रंजीत कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी थी लेकिन कुछ पार्षदों और सशक्त स्थायी समिति के बीच जारी विवाद के कारण जनहित के इन एजेंडों पर चर्चा संभव नहीं हो सकी।
विकास विरोधी रवैये का विरोध करते हुए वार्ड 1 की पार्षद रेशमा खातून, वार्ड 2 की नेहा देवी, वार्ड 5 के अजय साह, वार्ड 7 की शायरा खातून, वार्ड 8 की निर्मला देवी, वार्ड 10 की बबीता सिंह, वार्ड 11 के चंद्रदीप कुमार, वार्ड 17 की उर्मिला देवी, वार्ड 18 की रंजना सिंह, वार्ड 20 के सुजीत कुमार मोर, वार्ड 23 की सुनीता देवी, वार्ड 25 के सुशील कुमार सिंह, वार्ड 26 के संजय कुमार, वार्ड 27 के शम्भू बैठा, वार्ड 31 की आसमा खातून, वार्ड 33 के कृष्ण कुमार शर्मा, वार्ड 37 की काजल कुमारी, वार्ड 39 के हेमन्त कुमार, वार्ड 43 की अनीता देवी और वार्ड 45 की मालती देवी समेत विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने बैठक का समर्थन किया।
उपस्थित पार्षदों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ उपद्रवी पार्षदों के अड़ियल रुख की वजह से छपरा शहर का विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार