पांच सूत्री मांगों को लेकर चौकीदार और दफादार संघ का धरना प्रदर्शन
भागलपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के समीप शनिवार को बिहार राज्य चौकीदार और दफादार संघ के बैनर तले पांच सुत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान संघ के भागलपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष कैलाश झा ने बताया कि पटना में शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन करने पर हम लोगों लाठीचार्ज करते हुए प्राथमिक दर्ज किया गया। ऐसा करने वाले पदाधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्त चौकीदार के परिवार को बहाल करते हुए मानदेय, वेतन और पेंशन देने की मांग बिहार सरकार से की। धरना प्रदर्शन करने के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चौकीदार अमरजीत कुमार, जितेन्द्र पासवान, नरेश पासवान, बलराम पासवान, विनोद पासवान सहित सैकड़ों चौकिदार और दफादार मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर