पर्व त्यौहार को लेकर प्रशिक्षु एएसपी ने की बैठक

 


भागलपुर, 19 मार्च (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में चैत्र नवरात्र, रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी नवनीत कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, कृष्णानंद कुमार, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और नगर उपसभापति नीलम देवी मौजूद थे।

इस दौरान सभी पार्टी के जनप्रतिनिधि, हनुमान मंदिर, चैती दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष एवं दरगाह के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा एवं मुख्य अतिथि के द्वारा शांति सोहार्द वातावरण में पर्व मनाने की अपील की साथ ही डीजे पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। सबों से लाइसेंस नवीनीकरण का आदेश दिया गया।

अजगैबिनाथ धाम में चैती छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था एवं शहरों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार विमर्श करते हुए पुलिस बल, महिला पुलिस बल, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर भी विचार विमर्श किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर