किशनगंज में विधायक कमरूल होदा व जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर का अभिनंदन
किशनगंज, 05 अप्रैल (हि.स.)।कांग्रेस कार्यालय में रविवार को युवा कांग्रेस द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किशनगंज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें किशनगंज के सांसद डॉ. मो. जावेद आज़ाद के नेतृत्व में नवनिर्वाचित किशनगंज विधायक कमरूल होदा तथा नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. मो. जावेद आज़ाद ने विधायक कमरूल होदा और जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर को बुके, माला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नेताओं को बुके, माला और अंगवस्त्र देकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने औपचारिक रूप से शहाबुल अख्तर को जिला अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम का मंच संचालन अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस महासचिव शमशीर अहमद ने किया।कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंटू चौधरी, बहादुरगंज के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. मोसब्बीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जहीदुर्रहमान, कलाम खान सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और नव नियुक्त नेतृत्व के प्रति संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र सिंह
हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह