अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक प्रदर्शन किया

 




भागलपुर, 14 मई (हि.स.)। विभिन्न समस्याओं को लेकर तिलकामांझी विश्वविद्यालय में विगत कई दिनों से लगातार एबीवीपी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति भगाओ विश्वविद्यालय बचाओ अभियान चला रहे हैं। मंगलवार को भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन किया।

संगठन के प्रदेश सदस्य कुणाल पाण्डेय ने कहा कि कुलपति अपने आवास में ढाई लाख का पर्दा लगा सकते हैं। लेकिन छात्रों की जिंदगी से उन्हें कोई मतलब नहीं है। यहां बीएड कालेज है लेकिन छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। कुलपति ने मोटी रकम लेकर उन्हें मान्यता दिया है। इस तरह की अनेक समस्या विश्वविद्यालय में कुलपति के संरक्षण में व्याप्त है। एक तरह से यहां के तमाम कुलपति के सहयोगी भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय /चंदा