कटिहार में 6 सितंबर को भाजयुमो का 'युवा शक्ति संपर्क अभियान': प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह होंगे शामिल

 


कटिहार, 25 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से आगामी 6 सितंबर को भाजपा जिला कार्यालय में ‘युवा शक्ति संपर्क अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। अभियान की सफलता और रूपरेखा तय करने को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करना, उनके विचारों व सुझावों को सुनना और राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर ‘सशक्त युवा–समृद्ध भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार किया जा रहा है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का सड़क मार्ग से कुर्सेला होते हुए कटिहार आगमन होगा। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए विधानसभा प्रभारी अपने-अपने मंडलों में प्रवास कर युवाओं को लामबंद करेंगे। अभियान में जिले के विभिन्न मंडलों एवं पंचायतों से भारी संख्या में युवा और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, भाजयुमो जिला महामंत्री सोनू सिन्हा, जोक्सन यादव, युवती प्रमुख श्वेता राय, अंकित मालाकार, विकास यादव, सत्यम समदर्शी, विवेक सिंह, अंबेश कुमार, दीपक, आदित्य, अजय, विशाल गुप्ता, मनीष, राजू और सौरभ सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह