पूर्व आईएएस कन्नन गोपीनाथन 19 अगस्त को युवाओं के साथ करेंगे संवाद
अररिया 14 अगस्त(हि.स.)। अररिया टाउन हॉल परिसर में आगामी 19 अगस्त को यूथ की बात नामक कार्यक्रम में पूर्व आईएएस कन्नन गोपीनाथन युवाओं के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम में पटना विश्वविद्यालय की छात्र नेत्री सबा आफरीन और समाजिक कार्यकर्ता कामायनी स्वामी भी पैनलिस्ट में शामिल रहेंगी और युवाओं के संवाद का जवाब देंगी। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य सुनील कुमार ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
आयोजन समिति के सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि जन जागरण शक्ति संगठन की सांस्कृतिक टीम और आरा के प्रख्यात गायक राजू रंजन के द्वारा मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी देगी। जंतर मंतर से शुरू हुए युवाओं के आंदोलन ने परीक्षा में कथित घोटाला, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और जवाबदेही जैसी महत्वपूर्ण सवालों को देशव्यापी विमर्श के केंद्र में ला दिया है, जिसको लेकर पूर्व इस समेत पैनलिस्ट के साथी युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर