अजगैबिनाथ गंगा घाट में डूबा रक्सौल का युवक

 


भागलपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबिनाथ गंगा घाट में गंगा स्नान करने के दौरान मंगलवार को रक्सौल के एक युवक डूब गया। उक्त युवक आर्दश कुमार उम्र 16 पिता रितेश ठाकुर साकिन रक्सौल, टुमरिया टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक आर्दश कुमार हाल ही में, मैट्रिक में प्रथम स्थान आने पर अजगैबिनाथ गंगा धाम स्नान कर देवघर के लिये प्रस्थान करता। इनके साथ इनके भाई आर्यन शर्मा, दोस्त आर्यन कुमार पिता झुन्ना राम थे।

इन लोगों ने बताया कि अजगैबिनाथ गंगा घाट में सुबह गंगा स्नान कर रहे थे। तभी आर्दश कुमार का पैर फिसलने पर वह गहरे पानी में चले गया और वह डूब गया। बचाने का प्रयास करने पर हम लोग भी डुब रहे थे। किसी तरह में अपनी जान बचा पाये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर डूबे युवक की खोजबीन में लग गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर