यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी निंदनीय: करण
अररिया 24 फरवरी(हि.स.)।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किए जाने को घोर निन्दनीय करार दिया है।
करण ने केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार डरी हुई है, फलस्वरूप यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत तमाम नेताओं को गिरफ्तार किया। क्योंकि यूथ कांग्रेस ने सरकार की सच्चाई देश के सामने लाने का काम किया। सरकार ने अपनी नाकामी को छिपाने के लिए यूथ कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार कर दमनकारी नीति का परिचय दिया। जबकि लोकतंत्र में विरोध करना जायज है। लेकिन ये सरकार विरोध से डरती है और दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसी को आगे कर के बचने का प्रयास करती है। केंद की सरकार ने पूरे विश्व में भारत को शर्मसार करने का काम किया हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर