प्यार में पागल युवक चढ़ा टावर पर, पुलिस ने समझा बुझाकर युवक की बचाई जान

 


भागलपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास फोरलेन में रविवार को एक प्रेमी ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। अपने प्रेमिका के प्यार में पागल होने पर युव अपनी प्रेमिका को पाने के लिए टावर पर चढ़ गया और अपनी जान देने के प्रयास करने लगा। थोड़ी ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर सुल्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को टावर से नीचे उतारा।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए इसकी सूचना परिजन को दी। फिर परिजन थाना पहुंचे परिजन युवक को अपने साथ घर ले गई। प्यार में पागल युवक पुर्णिया जिला के रहनेवाले अरुण राम बताया जा रहा है। जबकि युवती अररिया जिला के ठाकुरगंज की रहनेवाली बताई जा रही।

युवक सुल्तानगंज टेलीफोन एक्सचेंज में मजदुरी का कार्य करता है। उसके गर्लफ्रेंड की शादी 20 अप्रैल को होने वाली है। यह सुनने प्रेमी ने यह कदम उठाया। इस दौरान प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद थे। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर