अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 60 शिविर आयोजित, हजारों बच्चों ने लिया हिस्सा
नवादा, 21 जून (हि.स.)।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को नवादा नगर सहित जिले के प्रमुख स्थानों पर 60 योग शिविरों का आयोजन किया गया ।जिसमें हजारों की संख्या में छोटे-छोटे बच्चों ने हिस्सा लेकर इसे ऐतिहासिक बनाया ।
योग शिविर में समाजसेवी डॉ अनुज सिंह के नेतृत्व में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के 5000 बच्चों ने हिस्सा लेकर नया इतिहास रच दिया। बच्चों ने योग को विश्व व्यापी बनाने का भी संकल्प लिया ।नवादा के गांधी मैदान में पतंजलि योगपीठ की तरफ से रणधीर कुमार की देखरेख में योग शिविर का आयोजन किया गया ।
जिला प्रशासन की ओर से हरिशचंद्र स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया ।जिसका देखरेख खेल पदाधिकारी रवि जी ने की ।जिले के कौआकोल, रजौली ,सिरदला,पकरीबरावां ,सिरदला गोविंदपुर आदि जगहों पर योग शिविर का आयोजन कर बेहतर स्वास्थ्य जीवन के लिए योग के प्रचार प्रसार का भी संकल्प लिया गया।
नवादा मॉडल कार में भी योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कैदियों ने योग सेवा में हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवन पर चर्चा की। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अरविंद की देखरेख में भी योग शिविर का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुसार इस विश्व व्यापी बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री डॉ पूनम शर्मा ,सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन