एसएसबी का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूली बच्चों के साथ योगाभ्यास
अररिया 01 मई(हि.स.)।
एसएसबी 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की बाह्य सीमा चौकी बी समवाय डूबा टोला की ओर से कार्य क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय रजौला में शुक्रवार को स्कूली बच्चों के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें एसएसबी के अधिकारी और जवानों के साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास किया।
योगाभ्यास कार्यक्रम शिक्षक एवं ग्रामीणों ने भी भाग लिया और आगामी 12 वीं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगा अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।मौके पर एसएसबी के योगाभ्यास कराने वाले प्रशिक्षक ने विभिन्न आसनों और उनसे होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में भी जानकारी दी और ग्रामीणों के साथ छात्र छात्राओं को निरोग रहने के लिए नियमित तौर पर योगाभ्यास करने की अपील की।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर