मां आनंदी संस्था ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

 


भागलपुर, 23 मार्च (हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा के शुभ अवसर पर सोमवार को मां आनंदी संस्था द्वारा बरारी पुल घाट के समीप छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें, सर्वप्रथम संस्था के सदस्यों के द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों एवं छठ वृत्तियों को सुहाग के प्रतिक सिंदूर लगाकर स्वस्थ, दीर्घायु और मंगल जीवन की कामना किया गया। तत्पश्चात संस्था की महिलाओं एवं छठ व्रतियों के द्वारा गंगा घाट पर छठ पूजा का पारंपरिक गीत गाया गया। जिससे पूरा गंगा घाट छठ के गीतों से गुंजमान हो उठा, उसके बाद छठ व्रततियै को छठ पूजा के लिए उन्हें सूप, नारियल, केला, कद्दू, घी, गुड़, साड़ी और अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

मौके पर मां आनन्दी संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने कहा कि छठ पूजा मे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देना हमारे जीवन के लिए एक गहरी सीख है। यह हमें बताता है कि हमें जीवन के हर पल चाहे वह अच्छा हो या बुरा, उसका सम्मान करना चाहिए। असफलता से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हर अंधेरे के बाद एक नई उजाला जरूर आती है। यह परंपरा हमें धैर्य, विनम्रता और संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देती है। इसलिए, हमें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मौके पर संस्था के संस्थापक का प्रिया सोनी के साथ-साथ काफी संख्या में संस्था के सदस्य एवं छठ व्रती उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर