वित्तीय साक्षरता एवं सेवनिवृति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 


अररिया 06 अक्टूबर(हि.स.)। महिला विकास निगम की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं वित्तीय साक्षरता एवं सेवनिवृति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया।

समाहरणालय स्थित परमान सभागार में समेकित बाल विकास परियोजना की सभी महिला पर्यंवेक्षिका एवं महिला विकास निगम के कर्मी को पटना से आये प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।कार्यशाला को पटना से आये सेबी के प्रतिनिधि मिथलेश कुमार ने विस्तृत जानकारी साझा की।कार्यक्रम का संचालन सोहेब रूमी जिला मिशन समन्वयक ने किया।

कार्यक्रम में महिला पर्यंवेक्षिका ने वित्तीय मामले से सम्बंधित बहुत सारे सवाल के माध्यम से ईपीएफ, म्यूच्यूअल फण्ड, पेंशन योजना आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अंत में लैंगिक विशेषज्ञ ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम को समाप्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर