इंजीनियरिंग कॉलेज में सीसीटीएनएस पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 


अररिया 21 अगस्त(हि.स.)। फारबिसगंज के सिमराहा स्थित फणीश्वरनाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय में शुक्रवार से सीसीटीएनएस विषय को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया क्षेत्र पुर्णिया के आदेश के आलोक में जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी थाने के थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष, अनुसंधान कर्ता एवं सीसीटीएनएस में कार्यरत कर्मी भाग ले रहे है।

पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का रोटेशन के आधार पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम शनिवार तक चलेगा। जिसमें दूसरे दिन बाकी बचे कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीसीटीएनएस, ई- साक्ष्य, ई - सम्मन एवं अन्य पोर्टल से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम के प्रथम दिन लगभग 125 से अधिक पुलिस कर्मी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार, पुलिस केंद्र अररिया के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार, पुनि प्रेम कुमार भारती,पुनि राजेश कुमार, प्रेमचंद्र कुमारपुनि धर्मेंद्र कुमार, पुनि मिथिलेश कुमार सहित जिले के विभिन्न थानों से आए थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर