भाजपा फारबिसगंज नगर कार्यकर्ताओं का राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला
अररिया 14 सितम्बर(हि.स.)। भाजपा की ओर से आगामी 17 सितम्बर से 17अक्टूबर तक चलाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान की तैयारी एवं सफलता को लेकर सोमवार को नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार के अध्यक्षता में फारबिसगंज नगर के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
स्थानीय रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय में आयोजित कार्यशाला को जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, उमेश मेहता, भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के तौर पर 25 वर्षों के सेवा काल को पूर्ण किया है। इस हेतु प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर को हर घर, हर बूथ पर मठ मंदिरों में जहां आशीर्वाद का दिया जलाने के साथ युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान किया जाएगा। वही 23 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच सेवा चित्र के माध्यम से स्कूल कॉलेजों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता होंगी।
गांव शहर में सेवा संस्मरण के तहत संगीतमय नाटकों से पीएम के 25 वर्षो के सेवा कार्यों को बताया जाएगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती 25 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर के बीच आंगनबाड़ी केंद्रो में आंगन उत्सव मनाया जाएगा। वही कहानी बदलाव के जरिए सरकारी योजनाओं से बदले लोगों के जीवन की कहानी को सोशल मीडिया में साझा किया जायेगा। सात अक्तूबर से सेवा ज्योति यात्रा हर बूथ से निकलकर जिला मुख्यालय पहुंचेगी तथा 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ का आयोजन होगा, जिसमें पंचायत से लेकर करीब डेढ़ लाख पार्लियामेंट प्रतिनिधियों का सम्मेलन पीएम के उपस्थिति में आयोजित होगा। इसके अलावे इनोवेशन चैलेंज घर घर रंगोली, सामूहिक वंदे मातरम गायन आदि कार्यक्रम आयोजित होंगें।
मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह, नगर उपाध्यक्ष आदर्श गोयल, राधा देवी, शिवराम शर्मा, नगर मंत्री विपिन जयसवाल, नीतू जयसवाल, संजय रजक प्रदीप कनोजिया, रमेश राय, अमल ओझा, गोपाल साह, रामनाथ साह, किशोर कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर