जहर खाने से गंभीर हुई महिला की इलाज के दौरान मौत
भागलपुर, 25 मई (हि.स.)। बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी 28 वर्षीय सुजाता कुमारी पति आशीष कुमार की सोमवार को इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी।
परिजन ने बताया कि सुजाता कुमारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर देवर और अन्य परिजन ने उन्हें इलाज के लिए संग्रामपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। संग्रामपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलने के बाद बरारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सुजाता कुमारी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर