शराब के साथ धंधेबाज धराया, बुलेट बाइक जब्त
बेतिया, 24 मई (हि.स.)। जिले की नौतन थाना पुलिस ने रविवार को छापेमारी के दौरान नौतन मंगलपुर मुख्य सड़क बैरागी मठ के पास से एक बुलेट बाइक पर विदेशी शराब का खेप लेकर बेतिया की तरफ जा रहे एक धंधेबाज को धर दबोचा ।
पकड़ा गया धंधेबाज नगर थाना बेतिया का आदिल खान बताया गया है। पुलिस ने बुलेट बाइक की तलाशी के दौरान 51 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है । थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धंधेबाज दियरा से शराब की खेप लेकर नौतन बैरागी मठ के पास से बेतिया जा रहा है।
सूचना के आलोक में पुलिस ने बैरागी मठ के पास वाहन जांच अभियान चलाया।जहां धंधेबाज को बाइक व शराब के साथ दबोच लिया गया। पुलिस ने मामले में कांड अंकित कर गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक