छात्र जदयू के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
भागलपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में छात्र जदयू के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष गोलू मंडल एवं तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अहसान उल राजा डेविड का अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों युवा नेताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके आने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि छात्रों की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। युवा ही पार्टी की रीढ़ हैं। वहीं, प्रदेश सचिव संजीव चंद्रवंशी ने कहा कि छात्र संगठन की मजबूती से ही पार्टी का भविष्य मजबूत होता है। पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नई जिम्मेदारी से पार्टी के प्रति युवाओं का जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा। वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक कुमार आलोक ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करेंगे। जदयू नेता शेखर पांडे ने कहा कि दोनों युवा नेता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विचारधारा और सरकार की विकास योजनाओं को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाएंगे। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी से पार्टी को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मु. फैसल ने आशा जताई कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय व मुखर भूमिका निभाएंगे। इस सम्मान समारोह के अवसर पर जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, जिला सचिव मधुसूदन यादव, बिट्टू यादव, पार्थ कृष्ण सहित जदयू के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर