डॉ. एनके यादव की जीत पर ठाकुरगंज में खुशी , एनडीए नेताओं ने दी बधाई

 


किशनगंज, 28 अक्टूबर (हि.स.)। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत पर ठाकुरगंज सहित पूरे कोशी क्षेत्र के भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष का माहौल है। जीत के बाद पार्टी नेताओं ने डॉ. यादव को बधाई देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और स्नातक मतदाताओं के विश्वास की जीत बताया।

बताया जाता है कि इस कामयाबी के पीछे जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिशिर कुमार दास, वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू तथा सचिव ख्वाजा मजिबूर और नजकत के सहयोग और मेहनत रंग लाई है और सराहनीय कार्य की खुब तारीफ की जा रही है।

भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने डॉ. एनके यादव को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं ने अपने मताधिकार के माध्यम से एनडीए के प्रति भरोसा जताया है। वहीं, भाजपा ठाकुरगंज नगर मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. यादव की जीत एनडीए की नीतियों, नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य स्नातकों, युवाओं और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य निरंजन राय, किशनगंज विधानसभा चुनाव प्रभारी सुशांत गोप, ठाकुरगंज प्रभारी बिजली प्रसाद सिंह, बहादुरगंज प्रभारी गोपाल मोहन सिंह, कोचाधामन प्रभारी बीना देवी, किशनगंज जिला प्रभारी राजकुमार राय, जिला महामंत्री कौशल झा, मनीष सिंह, पंकज साहा, सुभाष यादव, चंद्रकांत गौतम, गौतम चंद्रवंशी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई भाजपा-एनडीए नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह