एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए दो आरोपी

 


सुपौल, 06 अगस्त (हि.स.)।पिपरा थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पिपरा पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि जीआर संख्या 288/2013 में जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आलोक में थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत जमुहा टोला वार्ड संख्या-9 निवासी संतोष चौधरी एवं भूपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र