एसएसपी के जनसंवाद में शहर को नशा से बचाने की गुहार
भागलपुर, 26 मार्च (हि.स.)। जिले के नाथनगर थाने में गुरुवार को आयोजित जन संवाद में एक स्वर में लोगों ने एसएसपी से कहा सर नशा से समाज को मुक्ति दिलाईए।
युवा पीढ़ी सूखा नशा के कारण बड़े से बड़े अपराध कर रहे हैं। युवाओं को बर्बाद होने से बचा लीजिए। इस दौरान नगर डीएसपी 2 राकेश कुमार भी मौजूद थे। वहीं नाथनगर इलाके के लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में एसएसपी को जानकारी दी।
इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अत्यधिक पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी और नशा पर विभिन्न इलाकों में चिन्हित कर सघन छापेमारी की जाएगी। वहीं एसएसपी ने लोगों से रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। एसएसपी ने कहा कि डीजे पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध रहेगा।
एसएसपी ने बताया कि अफवाहें पर ध्यान ना दें एवं किसी भी तरह की अगर जानकारी होती है तो वह तुरंत अपने नजदीकी थाने को सूचना दें। इस मौके पर नाथनगर शांति समिति के सदस्य एवं कई बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर