बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान
Jul 30, 2026, 13:44 IST
पटना, 30 जुलाई (हि.स.)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। फिलहाल 6 घंटे का मतदान सम्पन्न हुआ है।
अबतक ऐसा रहा मतदान प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक 20.01 प्रतिशत मतदानसुबह 11 बजे तक 11.50 प्रतिशत मतदानसुबह 9 बजे तक 4.61 प्रतिशत मतदान
सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उपचुनाव में कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त