ग्यारह दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन, मानस यज्ञ सह नवाह संकीर्तन की शुरुआत

 


अररिया 19 मार्च(हि.स.)।

फारबिसगंज के केशरी मोहल्ला में ग्यारह दिनों तक चलने वाला श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन, मानस यज्ञ सह नवाह संकीर्तन की शुरुआत गुरूवार से शुरू हो गई।फारबिसगंज में लगातार 36 वर्षों से श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन,मानस यज्ञ सह नवाह संकीर्तन का आयोजन होते आ रहा है।

इस साल यह विष्णु विराट रूप यज्ञ 37 वां साल आयोजित है।ग्यारह दिनों तक शहर पूजा पाठ से सराबोर होता है और हरे राम हरे कृष्ण की धुन से शहर गुंजायमान रहता है।बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञस्थल पर पहुंचकर सुबह सुबह यज्ञस्थल की परिक्रमा करते हैं और हवन यज्ञ में शामिल होते हैं।भगवान विष्णु की विशाल प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केन्द्र है और संकीर्तन में अगल बगल के लोग सहित दूरदराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

नेपाल से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए भाग लेते हैं।साथ ही नवाह संकीर्तन में नेपाल से भी दर्जनों कीर्तन मंडली भाग लेकर हरे राम हरे कृष्ण का धुन का गायन कर आराधना करते हैं। गुरुवार को मानस यज्ञ प्रारंभ हुआ।जबकि शुक्रवार से संकीर्तन एवं हवन प्रारंभ होगा और लगातार पूजा अर्चना के साथ ग्यारहवें दिन 29 मार्च के सुबह को यज्ञ का समापन पश्चात दोपहर में प्रतिमा का नगर भ्रमण के साथ विसर्जन किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर