विजयी भैया-बहनों को किया गया सम्मानित

 


भागलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। अन्तरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर के भैया-बहनों ने 18 गोल्ड,14 सिल्वर,02 ब्राउंज तथा 70 भैया-बहनों ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय परिवार की ओर से शुक्रवार को केशव सभागार में समस्त भैया बहनों को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने कहा कि यह हमारे विद्यालय की गौरवपूर्ण उपलब्धि है और इससे यह सिद्ध होता है कि हमारे भैया-बहनो ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि हर प्रतिस्पर्धा में अपनी मेहनत और समर्पण से उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं। यह सफलता केवल हमारे विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन और समर्थन का भी परिणाम है।

यह पुरस्कार सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि हमारे विद्यालय के सामूहिक प्रयास और अनुशासन का प्रतीक है। मैं सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगे। उक्त अवसर भीष्म मोहन झा, मंजू, सच्ची, भावना, राजेश्वरी, ईरा, अंजू, सुजीत, शुभम्, एडिशन, मनोज, गोपाल, अंशुमान, अमरेन्द्र, आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर