सुपौल में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी
सुपौल, 04 जुलाई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवान वाहनों की गहन जांच कर रहे हैं।
जांच के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों का सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा अवैध वस्तुओं के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
सुपौल पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वाहन जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र