राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का प्रतीक है वंदे मातरम : डीएम

 


बक्सर, 30 मार्च (हि.स.)।

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के पर समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी शसाहिला ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत रहा है। इसने स्वतंत्रता सेनानियों में उत्साह, साहस और देशप्रेम की भावना को प्रबल किया।

उन्होंने आगे कहा कि आज भी ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का प्रतीक है, जो हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक उद्घोष करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा