उर्दू भाषा विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

 


अररिया, 23 मई(हि.स.)।

उर्दू निदेशालय पटना के तत्वावधान एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से उर्दू भाषा विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के अंतर्गत शनिवार को एकदिवसीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम विनोद दूहन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डीडीसी रोजी कुमारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

डीएम श्री दूहन ने संबोधन में कहा कि वाद-विवाद लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती हैं तथा ज्ञान के नए द्वार खुलते हैं। उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा के विकास में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उर्दू हमें किताबों की दुनिया से निकालकर एक नई सोच और नए विचारों से परिचित कराती है।

प्रतियोगिता तीन स्तरों पर आयोजित की गई।पहला स्तर मैट्रिक एवं समकक्ष विद्यार्थियों के लिए था, जिसमें कुल 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस स्तर पर फरहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इरम, सुम्बुल नाज एवं मोहम्मद शादाब द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि आफरीन फातिमा, शबिस्तान प्रवीण, सलमान एवं नजराना प्रवीण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दूसरा स्तर इंटर एवं समकक्ष विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें कुल 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस स्तर में अरबाज आलम प्रथम स्थान पर रहे। तरन्नुम आरा, समरीन खातून एवं शगुफा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आशियाना नाज, नूर सबा, चांदनी एवं फातिमा कशिश तृतीय स्थान पर रहीं।

तीसरा स्तर स्नातक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए था। इसमें इरफान हसन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हसन कमर, शमा परवीन एवं सबा आलम द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि काशिफ इकबाल, बीबी गुलिस्ता तृतीय स्थान प्रात किया

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पुरस्कार राशि आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित विद्यार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में अररिया महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. मोहम्मद तंजील अतहर, उर्दू पत्रकार जसीमुद्दीन तथा अररिया के काजी अतिकुल्लाह थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर