औचक निरीक्षण में अल्ट्रासाउंड केंद्र सील, तकनीशियन द्वारा जांच करते पकड़ा गया

 






सुपौल, 09 सितंबर (हि.स.)।

जिले के े किशनपुर प्रखंड में औचक निरीक्षण के क्रम में किशनपुर स्थित नेशनल अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, किशनपुर भी मौके पर उपस्थित थे। जांच के क्रम में पाया गया कि केंद्र पर तकनीशियन द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन, सुपौल के निर्देश पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

साथ ही, नियमों के उल्लंघन के मद्देनजर नेशनल अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम मनोहर कुमार साहु ने बताया कि सील कर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र