सहरसा टाउन फुटबॉल क्लब के दो खिलाड़ियों का पटना में चयन व सम्मान

 


सहरसा, 24 जुलाई (हि.स.)। बिहार सरकार के खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के अंतर्गत नियुक्ति-पत्र तथा खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को चयन-पत्र पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आज प्रदान किया गया।

उक्त बात की जानकारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक राष्ट्रीय कोच नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट खेल खेलने के कारण इन दोनों सहरसा के खिलाड़ी जो मध्य विद्यालय जेल कॉलोनी में अध्यनरत हैं। शिवानंद मरांडी और रणवीर कुमार पासवान का चयन खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत किया गया। जिससे सहरसा स्टेडियम में खेल रहे सभी फुटबॉल प्रशिक्षु खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।

यह समारोह बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के साथ-साथ राज्य में खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के सशक्त भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बधाई देने वालों में जिला खेल पदाधिकारी सहरसा एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच ब्रह्मदेव हसदा, डब्लू कुमार मुस्ताक आलम केसरी कुमार बनगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रुपेश कामत किसी कॉलोनी फुटबॉल क्लब के सचिव वीरेंद्र कुमार मिश्रा, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सुनील सिंह,गणेश गुप्ता, प्रशांत कुमार मेहता, डॉ संजय यादव, विनोद हेंब्रम, अरविंद हेंब्रम, रश्मि सोरेन आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दोनों खिलाड़ियों को दी।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार