छपरा में नव-निर्वाचित दो विधान पार्षदों का किया गया अभिनंदन

 




सारण, 02 अगस्त (हि.स.)। शहर स्थित प्रेक्षा गृह सभागार में आयोजित बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बिहार विधान परिषद की नव-निर्वाचित दो महिला सदस्यों, शिवकुमारी प्रजापति और शीला पंडित, का नागरिक अभिनंदन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद समाज की दो बेटियों के निर्विरोध निर्वाचन से पूरे प्रजापति समाज में हर्ष का माहौल है। समिति ने इस सम्मान के लिए संबंधित राजनीतिक दल और उसके शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में विधानसभा, राज्यसभा और लोकसभा में भी समाज की उचित भागीदारी की उम्मीद जताई।

समारोह की अध्यक्षता जटाधारी पंडित ने की, जबकि मंच संचालन रामप्रवेश पंडित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चंद्रभूषण पंडित, राज किशोर पंडित, सुरेश पंडित, इंजीनियर रमेश पंडित, चिंटू जी, बसंत पंडित और अरविंद कुमार उर्फ किशोर पंडित सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार