भाभी से विवाद के बीच देवरानी और युवक पर चाकू से हमला, दो घायल
भागलपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। जिले के सबौर थाना क्षेत्र के राजपुर में बुधवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि भाभी रोशनी और परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान रोशनी ने अपने भाई मो. जाहिद को बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे मो. जाहिद ने चाकू से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंची सोनम को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा सानाजिर को भी चाकू लगने से वह भी घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है। आरोपी के पिता का नाम मो. अंबार बताया गया है।
घटना राजपुर क्षेत्र के कृपट इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर