आरएस पुलिस ने लूटपाट की कोशिश को किया विफल,दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार
अररिया,27 अप्रैल(हि.स.)।
अररिया आरएस थाना पुलिस ने लूटपाट के ख्याल से ईटहरा गांव में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के उद्देश्य से खड़े बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।जिसके पास से पुलिस ने देशी निर्मित सेमी ऑटोमैटिक एक पिस्टल,लोडेड मैगजीन,दस जिंदा कारतूस,होंडा साइन मोटरसाइकिल संख्या बीआर 38 एस 0344 और एक मोबाइल बरामद किया गया।
जानकारी एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी।एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईटहरा गांव में बाइक पर सवार एक अपराधी था,जो पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखकर भागने लगा।भागने के क्रम में बदमाश सड़क पर गिर गया,जिसकी घेराबंदी के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा।पकड़े गए बदमाश ने अपनी पहचान बेगूसराय जिला के साहिबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पड़ौरा के रहने वाले 34 वर्षीय आलोक कुमार सिंह पिता सार्जन सिंह बताया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अररिया आरएस के हृदयपुर वार्ड संख्या छह में रहता है।
इनके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया,जिन्होंने दो साल पहले मुंगेर से इसे खरीदने की जानकारी दी।उन्होंने रहिका टोला वार्ड संख्या 17 के सम्राट यादव पिता श्रीलाल यादव के घर में पिस्टल रखने की बात कही।जिसके बाद पुलिस ने सम्राट यादव को गिरफ्तार किया और उनके पास से भी लोडेड मैगजीन और कारतूस बरामद किया गया। छापेमारी दल में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार,एसआई त्रिपुरारी कुमार,सुमित कुमार,गृहरक्षक न्यानंद मिश्रा,जुबेर आलम शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर