स्मैक और नगद राशि के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 


अररिया 13 सितम्बर(हि.स.)। अररिया आरएस थाना पुलिस ने शनिवार को एनएच 27 फोरलेन सड़क पर टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए एक अपाचे बाइक पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने 103.21 ग्राम स्मैक,एक अपाचे मोटरसाइकिल संख्या बीआर 38 एन 8838, दो मोबाइल और 13 हजार पांच सौ रूपये बरामद किए शनिवार देर शाम सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि आरएस थाना पुलिस को यह सूचना मिली कि अररिया से फारबिसगंज की ओर से एक अपाचे बाइक पर सवार युवकों द्वारा स्मैक का खेप ले जाया जा रहा है।सूचना पर टीम का गठन कर एनएच 27 टोल प्लाजा के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिस क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस की चेकिंग को देखकर भागने की कोशिश की,जिसे पुलिस टीम ने खदेड़कर पकड़ा।

बाइक पर फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण पंचायत वार्ड संख्या एक के 35 वर्षीय मो.अरशद पिता मो.वासिल और नरपतगंज थाना क्षेत्र के कुड़ैली वार्ड संख्या चार निवासी 30 वर्षीय मो.आजाद पिता मो.निजामुद्दीन को हिरासत में लेकर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 103.21 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल और 13 हजार 500 रूपये नगद बरामद किया गया।मामले को लेकर आरएस थाना में कांड संख्या 217/26 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया।

छापेमारी दल में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार,एसआई विजय कुमार,सौदागर कुमार,सुमित कुमार और आरएस थाना के रिजर्व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर