वाशिंग पिट लाइन में तेजी लाने के लिए ट्विटर ट्रेंड 13 सितम्बर को
अररिया 11 सितम्बर(हि.स.)। सीमांचल क्षेत्र में नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर सबसे बड़ी बाधा ट्रेनों के प्रारंभिक अनुरक्षण की हैl इसको लिए जोगबनी में दो पिट लाइन निर्माण किए जाने की महत्वपूर्ण योजना रेल प्रशासन द्वारा बनाई गई थी, जिसमें से एक पिट लाइन के निर्माण का कार्य शुरू भी हुआ,परंतु पिछले एक वर्षों से इसे आधा अधूरा छोड़ दिया गया है।इस संदर्भ में विभिन्न रेल संगठनों द्वारा रेल प्रशासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है,परंतु इसका कोई फलाफल नहीं निकला।फलस्वरूप इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से रेल संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों ने आगामी 13 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक ट्विटर ट्रेंड का अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
इस पहल के लिए मुख्य भूमिका बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव चंदन भगत, उपाध्यक्ष अभिनव कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश,वरिष्ठ सदस्य मयंक गुप्ता,कीमू केसरी,विशेष ठाकुर,सतीश भगत अहम भूमिका निभा रहे हैं ĺइन्होंने रेल से सरोकार रखने वाले एवं जागरूक रेल उपभोक्ताओं साथ विभिन्न रेल संगठनों से अपील की है कि आगामी 13 अक्टूबर रविवार को अपराह्न 12 बजे से एक बजे तक ट्विटर(एक्स) हैंडल से इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु ट्वीट एवं रिट्वीट करें। इस अभियान को बिहार सडेनली पास डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन,इंडो-नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स,रेल कम्यूटर्स फोरम, स्टेशन सलाहकार समिति,रेल संघर्ष समिति,फारबिसगंज सिविल सोसाइटी,फारबिसगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स,नागरिक संघर्ष समिति के साथ विभिन्न संस्थाओं ने पूरा सहयोग का भरोसा दिया है।
इस संदर्भ में डीआरयूसीसी सदस्य बछराज राखेचा,विनोद सरावगी,अजातशत्रु अग्रवाल, राकेश रोशन आदि ने भी सभी लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जोगबनी में चल रहे वॉशिंग पिट लाइन निर्माण के काम में तेजी लाने की मांग करें, जिससे रेल प्रशासन इस चिर लंबित मांग की लंबित मांग की आवाज मजबूती से पहुंचे। तथा वे ठंडे बस्ते में डाल दी इस परियोजना को शीघ्रता से चालू करने की सार्थक कदम उठाएं।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर