दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बीस गौ रक्षकों का दल रवाना
अररिया 05 दिसम्बर(हि.स.)।
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर दिल्ली में होने वाले दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए फारबिसगंज से बीस की संख्या में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सह गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी मनोज सोनी की अध्यक्षता में बुधवार को सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए l
मामले में सोनी ने बताया कि गौ माता को राष्ट्रीय माता दर्जा दिलाने,गौ माता की हत्या पर प्रतिबंध लगाने और गौ माता की देखरेख पालन पोषण के लिए मंत्रालय में विशेष कानून बनाने को लेकर भारत के समस्त साधु संत के आह्वान पर देश भर में गौ माता के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाई गई थी। पहले चरण में अनुमंडल अधिकारी और दूसरे चरण में जिलाधिकारी को देश के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम की प्रार्थना पत्र सौंपा गया था।
उन्होंने कहा अब अगली रणनीति के लिए दिल्ली बुलाया गया,जहां अररिया पूरे जिला भर से बीस कार्यकर्ता दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए निकले।श्री सोनी ने कहा जब तक गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा नहीं मिल जाती है,तब तक शांतिपूर्ण कानूनी तरीके से आंदोलन चलता रहेगा।
रवाना हुए कार्यकर्ता में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, शक्ति मंडल,विश्वजीत कुमार, राजकुमार सोनी,करण कर्मकार, सूरज कुमार,अजय पासवान, राजेंद्र मंडल, सुजीत कुमार,राजू कुमार,अभिजीत यादव,राहुल गुप्ता,अंकित साह शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर