भव्य समारोह में टीवीएस का रेडर का नया मॉडल हुआ लॉन्च

 


अररिया 15 जुलाई(हि.स.)।

फारबिसगंज के सुभाष चौक जोगबनी रोड में मटियारी के निकट फारबिसगंज टीवीएस शोरूम में रेडर के नए मॉडल का लॉन्चिंग समारोहपूर्वक किया गया।टीवीएस के एरिया सेल्स मैनेजर उर्गेश कुमार,टेरिटरी मैनेजर सुलभ मिश्रा,शोरूम के मालिक विपिन चौधरी,विनीत चौधरी, ओम शांडिल्य ने फीता काट और बाइक से पर्दा हटाकर किया।

मौके पर जिला के टीवीएस कंपनी से सभी अधिकृत विक्रेता सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।मौके पर कलाकार मुख्तार सिंह,मुस्कान और निवेदिता ने एक से बढ़कर एक फिल्मी के गाने सहित कलाकारों ने एकल और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से शमा बांध दिया।मौके पर एक सौ एक ग्राहकों को वाहन की चाभी सौंपी गई।

मौके पर कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर उर्गेश कुमार और टेरिटरी मैनेजर सुलभ मिश्रा ने 125 सीसी के बाइक में 50 नए और कुल 90 फीचर्स के साथ नए मॉडल के लॉन्च होने की बात कही।उन्होंने कहा कि 125 सीसी में इस बाइक में दिए गए अन्य फीचर्स अन्य कंपनी की बाइक की इस रेंज की तुलना में इन्हें अलग करती है।डिस्क ब्रेक,एलाय ब्रेक,पावर एंड टोर्क,जीपीएस,नेविगेशन, स्टार्ट,कंफर्ट सीट,मोबाइल फोन कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ सहित अन्य फीचर्स केसाथ यह 15 वेरिएंट्स कलर में मौजूद है।

मौके पर प्रबुद्ध लोगों में रुपेश कुमार,निशार अहमद,संजय यादव,नवनीत कुमार,पप्पू कुमार,शोएब आलम,मसूद राणा,अनिल गुप्ता,रमन सिंह,गौरव कुमार,ओमप्रकाश सिंह,हरेंद्र कुमार,रतन कुमार सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर