पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी पर क्षत्रिय छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 








सारण, 08 जुलाई (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चंद्रशेखर की पुण्यतिथि एवं जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर छपरा के क्षत्रिय छात्रावास में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रावास के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने की कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।

मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि चंद्रशेखर भारतीय राजनीति के महान जननायक थे। उन्होंने छपरा में उनकी प्रतिमा स्थापित करने और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की जनता की मांग का पूर्ण समर्थन किया तथा केंद्र सरकार के समक्ष इस विषय को गंभीरता से उठाने का आश्वासन दिया।

क्षत्रिय छात्रावास के सदस्य डॉ विकास कुमार सिंह ने बताया कि सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दूरभाष के माध्यम से आयोजन के लिए सारण जिला क्षत्रिय महासभा एवं छात्रावास को बधाई दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। वहीं सीपीएस के निदेशक डॉ हरेंद्र सिंह ने उनके जीवन को राजनीति में नैतिकता, सादगी और सिद्धांतों का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन अजीत सिंह ने किया।

इस अवसर पर प्रो धनंजय सिंह, अरुण सिंह, अशोक कुमार सिंह, रमाकांत सोलंकी, डॉ राजीव कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य ओम सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, मुरारी सिंह, राजीव सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, पुरुषोत्तम सिंह ‘गुड्डा’, अभय कुमार सिंह, महेश सिंह, मदन कुमार सिंह, केशरी सिंह, वीरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, अर्धेन्दु शेखर, विजय सिंह, सुरेश सिंह, अखिलेश सिंह, रमेश सिंह उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार