नालंदा जिले में छह पुलिस पदाधिकारियों का किया गया स्थानांतरण

 

नालंदा, 08 जून (हि.स.)। जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नालंदा ने छह पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अस्थावां थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक उत्तम कुमार को पुलिस केंद्र नालंदा भेजा गया है। इस्लामपुर

थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय को बिहार अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। चंडी अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक पुलिस निरीक्षक सत्यम चंद्रवंशी को अस्थावां थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वहीं साइबर थाना में पदस्थापि त पुलिस पदाधिकारी को कराया परसुराय थानाध्यक्ष के रूप में कनीय अवर निरीक्षक सुशील कुमार पासवान को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पुलिस अवर निरीक्षक रणविजय कुमार को इस्लामपुर थाना काथानाध्यक्ष बनाया गया है।पुलिस

अधीक्षक ने आदेश में स्पष्ट किया है कि नवपदस्थािपत थानाध्यक्ष एवंअंचल पुलिस निरीक्षक को गृह विभाग द्वारा निर्धारित सभी आह्ररता को पूरा करना होगा। साथ ही एसपी ने कहा कि जनता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई लंबित हो अथवा न्यायालय के द्वारा दोषी हो या गंभीर आरोप में संलिप्तता पाई गई होउनका पदस्थापन स्वतः ͍निरस्त माना जाएगा।सभी अधिकारियों कोअविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदानदेकर अनुपालन प्रितवेदन समर्पित करने का भी निर्देश दिया गया है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे