धान में रोग, कीट एवं खरपतवार नियंत्रण पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

 


अररिया 20 अगस्त(हि.स.)।

अररिया कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा हृदयपुर में धान में रोग, कीट एवं खरपतवार नियंत्रण विषय पर गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में किसानों को धान की फसल में खरपतवार प्रबंधन एवं रोग-कीटों की रोकथाम के वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ. राम नरेश ने धान में खरपतवार की पहचान, नुकसान एवं प्रभावी नियंत्रण की जानकारी दी। वहीं पादप संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. संजीत कुमार ने धान में प्रमुख रोग एवं कीटों की पहचान तथा उनकी रोकथाम एवं प्रबंधन के बारे में किसानों को विस्तार से बताया । प्रशिक्षण में गांव के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और वैज्ञानिकों से फसल संबंधी समस्याओं पर जानकारी प्राप्त की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर