ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
नालंदा, 23 अप्रैल (हि.स.)। पटना करौटा रेलवे स्टेशन स्थित अंडरपास रोड के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक हरनौत प्रखंड के चेरो गांव के निवासी रामदेव यादव के 18 वर्षीय पुत्र छोटु कुमार है। वहीं इस घटना पर चेरो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मधुसूदन कुमार ने शोक प्रकट की है।
उन्होंने कहा कि किसान रामदेव के पुत्र का छोटु कुमार का अकाल मृत्यु हुई है। वे बताते हैं कि खुसरूपुर में इसका रिलेशन है। वहीं घटना के संबंध में बख्तियारपुर जीआरपी के इंस्पेक्टर जवाहरलाल बताते हैं कि अपने परिवार वालों के साथ ट्रेन (टाटानगर – बक्सर एक्सप्रेस) में बख्तियारपुर जंक्शन पर से सवार होकर खुसरूपुर के लिए जा रहा था। बख्तियारपुर से ट्रेन खुली जिसमें मृतक छोटु ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर सफर कर रहा था। छोटु को नींद आ रही थी। झुकते-झुखते वह ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसे सबसे ज्यादा ब्रेन में चोट लगी। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए बख्तियारपुर सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि खुसरूपुर में उसका कोई संबंध है। जहां शादी-ब्याह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि शव फिलहाल बख्तियारपुर सीएचसी में सुरक्षित रखा गया है।परिजन को सूचना दी गई है। वहीं मौत की दु:खद सूचना पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उन्होंने ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रकिया कि जा रही है। आवेदन मिलने पर जांच कर करवाईं की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे