बिना ट्रेड लाइसेंस वाले कारोबारियों पर नगर निगम सख्त

 


भागलपुर, 21 मई (हि.स.)। भागलपुर नगर निगम ने बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा के निर्देश पर गुरुवार को निगम की विशेष टीम ने वार्ड संख्या 38 में जांच अभियान चलाकर दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की।

जांच के दौरान कई दुकानदार ऐसे पाए गए जिनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं था। नगर निगम की टीम ने ऐसे व्यवसायियों की सूची तैयार कर ली है। निगम प्रशासन ने कहा है कि बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों को जल्द नोटिस भेजा जाएगा और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। बताया गया कि सभी व्यवसायियों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य है और इसे लेकर अंतिम मौका दिया जा रहा है। समय पर लाइसेंस नहीं बनवाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इधर निगम की ओर से इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर