ट्रैक्टर पलटने से वार्ड पंच कीमौत
सुपौल, 03 मई (हि.स.)। जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नंबर 1 में रविवार सुबह सड़क हादसे में वार्ड पंच की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान सुशील मुखिया के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर थे और गांव के वार्ड पंच भी थे।
बताया जा रहा है कि सुशील मुखिया रविवार सुबह किसी आवश्यक काम से ट्रैक्टर लेकर घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। वहीं, सूचना मिलने पर छातापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पु
लिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुशील मुखिया एक मिलनसार और जिम्मेदार व्यक्ति थे, जो गांव के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र