मारवाड़ी युवा मंच का श्रमिकों के बीच तौलिया का वितरण
अररिया 02 मई(हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को फारबिसगंज के बाद शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच की फारबिसगंज शाखा के कि ओर से बथनाहा रेलवे स्टेशन स्थित रेक पॉइंट पर श्रमिक भाइयों के बीच तौलियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मेहनतकश मजदूरों के प्रति सम्मान प्रकट करना और उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहना था।
कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने रेक पॉइंट पर कार्यरत श्रमिकों को तौलिया वितरित कर उन्हें श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चार सौ से अधिक तौलियों का वितरण किया गया, जिससे बड़ी संख्या में श्रमिकों को लाभ मिला।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिलीप गौतम और सचिव सौरव अग्रवाल ने कहा कि समाज के विकास में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान के लिए ऐसे प्रयास निरंतर किए जाने चाहिए।
मौके पर संस्था के अध्यक्ष दिलीप गौतम, सचिव सौरव अग्रवाल के अलावे कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल,निवर्तमान अध्यक्ष गोरव जैन,निशांत ग़ोयल,ई.आयुष अग्रवाल,आदर्श ग़ोयल,अमन बैद,विवेक खेमानी, नीरज जैन,अमन अग्रवाल, शुभम फिटकरी वाला, राहुल अग्रवाल, रोहन धनावत, गणेश गौतम, राकेश शर्मा,अभिषेक गौतम आदि सड़क मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर