भगवान राम सीता की आकर्षक झांकी के साथ निकली रामनवमी जुलूस

 


नवादा, 29 मार्च (हि.स.)।नवादा नगर में रविवार को भव्य रामनवमी जुलूस का आयोजन किया गया। नवादा नगर के 9 स्थानों से आकर्षक भगवान श्रीराम ,मां जानकी और भाई लक्ष्मण तथा भक्त हनुमान की झांकियां के साथ रामनवमी जुलूस निकाले गए। न्यू एरिया जुलूस का नेतृत्व शिक्षाविद डॉक्टर अनुज सिंह कर रहे थे।

रथों पर सवार भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी के साथ घोड़े ,हाथियों से लैस जुलूस में जय श्रीराम के जय घोष गूंज रहे थे ।जुलूस नवादा के न्यू एरिया दुर्गा मंडप, पुरानी बाजार, रामनगर दुर्गा मंडप ,मिर्जापुर दुर्गा मंडप ,कन्हाई नगर दुर्गा मंडप से बैंड बाजो के साथ जुलूस निकाले गए थे ।हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के नाम की जय घोष कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया ।

भीड़ को नियंत्रित करने नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ,एसपी अभिनव धीमान तथा सदर एसडीओ अमित अनुराग सुरक्षा बलों के साथ सक्रिय दिखे ।शिक्षाविद डॉ अनुज सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के लिए यह जुलूस जरूरी है। जिससे समाज में धार्मिकता का विकास होगा ।9 जगहों पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया था ।जिसमें राम भक्तों को शीतल जल, शरबत आदि पिलाये जा रहे थे ।सेवा शिविरों में प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

जुलूस नवादा नगर के विभिन्न सड़कों से घूमते हुए अनुसार नगर पेट्रोल पंप के निकट हनुमान मंदिर से वापस लौटकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गए। अंसार नगर मोहल्ले में कोई अनहोनी ना हो जाए इसके लिए जिला प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन