भारत विकास परिषद ने सेवा शिविर का आयोजन कर की राम भक्तों की सहायता

 


नवादा, 29 मार्च (हि.स.)।भारत विकास परिषद की नवादा शाख ने रविवार को रामनवमी के पावन अवसर पर नवादा लाल चौक पर सेवा शिविर का आयोजन कर जलूस में शामिल रामभक्तों की सहायता की । इस शिविर के माध्यम से रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल एवं मीठा शरबत वितरित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष श्री रामचंद्र कुमार सोनी ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर सेवा कार्य करना ही सच्ची समाज सेवा है। इस दौरान परिषद के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका अदा की।

शिविर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भारत विकास परिषद के इस सराहनीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में शोभा यात्रा में शामिल लोगों को राहत प्रदान करना एवं सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा।भारत विकास परिषद प्रत्येक वर्ष रामनवमी शोभा यात्रा में सेवा का कार्य करते आया है और आगे भी सेवा का कार्य करते रहेगा ।

इस सेवा शिविर में प्रांतीय संगठन मंत्री मुन्ना प्रसाद , प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर मनोज बरनवाल , सचिव राजेंद्र प्रसाद , मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता , सत्येंद्र प्रसाद , विनय अग्रवाल , नवीन बरनवाल , बिपिन कुमार , अजय बरनवाल , मुरारी प्रसाद , डॉक्टर सुनील कुमार , भोला प्रसाद , केपी मगहिया , पवन कुमार , सतीश कुमार ,अनूप प्रसाद , बलराम प्रसाद इत्यादि सदस्य का अहम योगदान रहा । परिषद के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन